रांची, मार्च 28 -- कर्रा, प्रतिनिधि। पटेल बीएड कॉलेज, लोधमा (कर्रा) में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्या, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संतोष कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने चंदन, नींबू और पीपल के पौधे लगाए। इस दौरान शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी है। अंत में सभी ने संरक्षण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...