पटेल बीएड कॉलेज में कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
रांची, मई 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोधमा स्थित पटेल बीएड कॉलेज में शनिवार को कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए आकर्षक कला एवं शिल्प कार्यों को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न रचनात्मक कलाकृतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कॉलेज प्रबंधन एवं आगंतुकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत एवं नृत्य की मनमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.