पटेल प्रापर्टीज ने मेटोडोर फोम एकादश को एक रन से हराया
कानपुर, मई 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीसीएल-टी 20 प्रतियोगिता में पटेल प्रापर्टीज ने बेहद रोमांचक मैच में मेटाडोर फोम एकादश को एक रन से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने किया है। सप्रू मैदान पर खेले गए डे-नाइट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल प्रापर्टीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से रिपुल आनंद ने 39 रन, विकास भरतिया ने 25 रन तथा मनिंदर सिंह ने शानदार नाबाद 65 रन की पारी खेली। मेटाडोर फोम के मिशन गुप्ता ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेटाडोर फोम की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और मुकाबला 1 रन से हार गई। टीम की ओर से रिजवान अंसारी ने शानदार 76 रन, अविरल रावत ने 36 रन बनाए, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.