पटना, अप्रैल 1 -- शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित गोकुल पथ में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लैपटॉप, करीब पांच हजार नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी घर मालिक के लौटने पर बुधवार को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित सीवान निवासी अतुल सिंह ने बताया कि वह सोमवार की शाम पूरे परिवार के साथ थावे मंदिर पूजा करने गए थे। इस दौरान घर बंद था। बुधवार दोपहर जब वे वापस लौटे और घर में प्रवेश किया, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। एक-एक सामान इधर-उधर फेंका गया था। जांच करने पर पता चला कि मकान के पीछे का दरवाजा काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 और शास्त्री नगर थाना पुलिस को फोन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.