बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। पटेल छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। यह शिलान्यास संस्थान अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिये निरन्तर प्रयास जारी हैं। महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी एवं मंत्री इंजी. श्यामलाल चौधरी ने कहा पटेल छात्रावास को डिजिटल लाइब्रेरी के जरिये देश दुनियां से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान भानुप्रताप चौधरी, सुजीत कुमार, रोहित, शीतला पटेल, जितेन्द्र कुमार, अरविन्द, अजय कुमार, संजय, नीलेश, रामजन्म, आलोक पटेल, अनिल, सचिन, सन्नी, शिवम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.