लखीमपुरखीरी, अप्रैल 11 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पटेल चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बरेली से टायर लेकर गोला आ रहे कंटेनर में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कंटेनर चालक महेंद्र सैनी निवासी बरेली ने बताया कि वह टायर लादकर गोला आ रहे थे। जैसे ही वह मोहम्मदी रोड पर पटेल चौराहे पर पहुंचे, तभी गोला डिपो की एक रोडवेज बस ने उनके कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर पलट गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस मौके से मोहम्मदी की ओर चली गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे कंटेनर को सीधा कराया और यातायात बहाल कराया। इस संबंध में कंटेनर चालक ने पुलिस को ...