लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- मोहम्मदी रोड पर पटेल चौराहे पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सर्वे कार्य अब तेज हो गया है। विभागीय टीम द्वारा चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में जमीन मापन, लेवल जांच और ट्रैफिक मूवमेंट स्टडी का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वे के दौरान मौजूदा सड़क चौड़ाई, अतिक्रमण की स्थिति और ट्रैफिक दबाव का बारीकी से आंकलन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि फ्लाईओवर की पिलर पोजीशन, रैंप की लंबाई और सर्विस रोड की चौड़ाई कितनी होगी। इसके साथ ही भविष्य के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए डिजाइन में आवश्यक बदलाव भी किए जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वे टीम की मौजूदगी से साफ हो गया है कि परियोजना अब कागजों तक सीमित नहीं रहेगी। हालांकि व्यापारियों ने निर्माण के दौरान संभावित ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.