पटेल चौक से 14 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
गुमला, जुलाई 16 -- गुमला प्रतिनिधि।जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बारडीह निवासी 14 वर्षीय विनीता कुमारी के गुमला शहर के पटेल चौक से सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में छात्रा की मां सैनी उरांव ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देते हुए शिकायज दर्ज कराई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। विनीता बारडीह विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को विनीता अपनी मां सैनी उरांव के साथ बैंक से लोन की राशि निकालने के लिए गुमला आई थी। दोनों बस से पटेल चौक के पास उतरे। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच विनीता अपनी मां से बिछड़ गई और देखते ही देखते लापता हो गई। मां ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में बेटी की तलाश की। इसके अलावा रिश्तेदारों,परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.