रामगढ़, जून 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रांची से अरगड्डा प्रवास के क्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का रविवार की सुबह 10 बजे रामगढ़ कैंट स्थित सेनी होटल के समीप अल्प प्रवास हुआ। भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। नेता प्रतिपक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से आत्मीय मुलाकात की एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है।इस यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग...