पटेल एकेडमी में हुआ वार्षिकोत्सव
बरेली, मार्च 30 -- मीरगंज। पटेल एकेडमी सिंधौली में शनिवार शाम को स्वर्गीय गोविंदराम के स्मृति दिवस पर वार्षिकोत्सव हुआ। कार्यकम का शुभारंभ विधायक डा. डीसी वर्मा, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार एवं गन्ना समिति के चेयरमैन तेजपाल फौजी ने किया। विधायक व प्रमुख ने एनटीटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को प्रमाण पत्र बांटे। प्रबंधक ओमकार यदुवंशी व प्रधानाचार्य ममता गंगवार ने अतिथियों स्मृति चिह्न भेंट किए। राजेश गंगवार व दीक्षा के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्रजराज सिंह राघव, वीवी दीक्षित, भगवान सिंह, यशवंत सिंह, राजू भारती, प्रदीप यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.