पटेलनगर स्थित बंद आवास में चोरी
रामगढ़, फरवरी 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के रिहायशी पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी में चोरी की घटना हुई। इस बार भी चोरों ने एक बंद आवास को निशाना बनाया। संतोष मिश्रा गांव गए हुए थे, इसलिए पिछले कई दिनों से उनका आवास बंद था। गुरुवार को जब वे लौटे तो पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर दाखिल होने पर पूरे घर को अस्त-व्यस्त पाया। इसके बाद उन्होंने भुरकुंडा पुलिस को सूचित किया। चोरी का आकलन करते हुए उन्होंने बताया कि उनके आवास से सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी हुई है। सूचना के बाद भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने आवास का निरीक्षण कर चोरों की टोह में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.