देहरादून, जून 16 -- देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा कमरे में ग्रिल के सहारे फंदे पर लटकी मिली है। पटेलनगर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला कलां निवासी 23 वर्षीय छात्रा सुबह 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो छात्रा कमरे में ग्रिल के सहारे फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...