पटीकरा नहर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
फिरोजाबाद, मई 8 -- जसराना थाना क्षेत्र की पटीकरा नहर में शुक्रवार की सुबह लोगों को एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिली तो थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया। थाना जसराना पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव पटीकरा नहर में मौजूद है। शव को देख पटीकरा नहर पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने नहर में शव होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। थाना पुलिस ने बताया नहर से एक शव बरामद हुआ है। शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव की शिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.