पटियों पर खराब ईंट लगाने का आरोप
जौनपुर, मई 16 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जोगीबीर बाबा मंदिर के पास गठिया नाला पूल के अप्रोच की पटरी पर सेम ईंट लगाने का आरोप है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी जांच कराने की मांग की। कहा कि पूल के अप्रोच की सड़क बरसात में कटने लगती है। कई बार तो यह खतरनाक बन जाती है। इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ माह पूर्व पूल के अप्रोच के पटरियों पर मिट्टी गिरवाकर सड़क को सुरक्षित करने का काम किया। वहीं अब उसी पटरियों पर सबसे घटिया दर्जे का ईंट लगाया जा रहा है। इस बारे में जेई राजेश राव को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार की ओर से घटिया ईंट लगवाया गया है तो उसे उखड़वा कर अच्छे ईंट को लगवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.