पटियासा के अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अहियापुर थाने के पटियासा गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज प्रसाद की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसे बेहोशी की हालत में एसकेएमसीएच लाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इधर, मृतक के परिजनो ने पुलिस को बताया सूरज प्रसाद फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने खेत गए थे, वहीं अचानक बेहोश हो गए। उनको मेडिकल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.