आगरा, मार्च 24 -- अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने पटियाली में आयोजित समाधान दिवस में आई 45 शिकायतें सुनीं। मंडलायुक्त ने पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया है। समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सोमवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह के सामने समाधान दिवस में 70 वर्षीय बुजर्ग आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की शिकायत लेकर पहुंचा। उन्होंने बुजर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद तत्काल मुझे सुचित करें। पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान योजना का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवसों में नियमित रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप लगाए जाएं ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योज...