आगरा, मई 8 -- किला परिसर में स्थित बीडीओ कार्यालय पर शुक्रवार को स्व गणना अभियान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर चौहान ने किया। अधिकारियों ने कहा कि, लोगों को मोबाइल फोन के माध्यम से क्रोम ऐप पर ई-सेल्फ सर्वे पोर्टल लोड कर पंजीकरण करना सिखाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक स्व गणना अभियान से जुड़ सकें और सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें। बीडीओ संजीव कुमार, एबीएसए राजकुमार, सहायक विकास अधिकारी हरिकिशोर, मंजुल कुमार, अब्दुल मन्नान, अजय दुबे, प्रदीप कुमार, विमल, अनुज कुमार, सुमित कुमार, गौरव सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने की सभी से स्वगणना की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.