आगरा, मार्च 10 -- आला अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार की जड़ें खत्म नहीं हो पा रही हैं। खतौनी में नाम चढ़वाने के लिए रिश्वत की मांग करते हुए पीड़ित को चक्कर कटवाए जा रहे थे। थक हार कर पीड़ित ने रिश्वतखोर पेशकार को सबक सिखाने की ठान ली। शिकायत एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ को दी गई। इस पर एंटी करप्शन टीम जाल बिछाना शुरू कर दिया। मंगलवार को पटियाली तहसील के तहसीलदार कार्यालय में पेशकार को रंगे हाथों रिश्वत के रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इस कार्रवाई से समूची तहसील में अफरा तफरी मच गई। सभी कर्मचारी सकते में पड़ गए। पटियाली तहसील में तहसीलदार के पेशकार बृजेश यादव से एक खतौनी में नाम चढ़वाने के लिए गांव का फरियादी मिलने जाता था। इस काम के लिए पेशकार ने पीड़ित से 25 हजार रुपये देकर काम कराने की पेशकश की। काफी चक्कर लगाने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.