आगरा, दिसम्बर 20 -- पटियाली थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दरियावगंज झील के पास एसओजी, सर्विलांस टीम व स्थानीय पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घायल समेत चारों आरोपी पकड़ लिए। पूछताछ में आरोपी पटियाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में नामजद निकले हैं। आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई नकदी में से चार हजार रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक कार, छह मोबाइल फोन, एक लेपटॉप बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सीओ पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की रात दरियावगंज झील के पास एसओजी, सर्विलांस व स्थानीय पटियाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार आती दिखाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.