आगरा, मार्च 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हीरा के निकट एक युवक के चलती बाइक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार की देरशाम पटियाली के गांव नगला मुंशी के रहने वाले 36 वर्षीय उशवीर पुत्र रामभरोसे गांव के ही देवेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर दरियावगंज की ओर जा रहे थे। सड़क पर फायर स्टेशन के निकट सड़क पर गिरने से उशवीर को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पीएचसी पर चिकित्सकों ने उशवीर को मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र को भी दुर्घटना में चोटे आई हैं। उशवीर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...