पटियाली क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश से नुकसान
आगरा, मई 31 -- जिले में रविवार शाम आई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ हैं। आंधी का बेग इतना अधिक था कई घरों की छतों पर रखी टीन शेड, छप्पर और त्रिपाल उड़ गए। सड़कों पर चल रहे वाहन भी रुकने को मजबूर हो गए। रविवार शाम करीब छह बजे पटियाली क्षेत्र के ग्राम कुढा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें तेज हवाओं के कारण पेड़ बुरी तरह झुकते दिखाई दिए। वीडियो में सड़क किनारे खड़ी कई बाइक भी हवा के तेज झोंकों को सहन नहीं कर सकीं और गिर गईं। मौसम खराब होने से पहले लोगों के मोबाइल फोन पर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट संदेश भी प्राप्त हुए थे। चेतावनी मिलने के बाद पटियाली कस्बे के दुकानदारों ने समय रहते अपनी दुकानों का सामान उठाकर अंदर रख लिया। जिसकी वजह से दुकानदार व स्थानीय लोगों का नुकसान कम हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.