फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- कायमगंज। क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी रहमान के पड़ोस में बारात थी। बारात में देर शाम लोग खुशियां मना रहे थे। वही लोग बारात में चलने वाले पटाखे व गोले छुड़ा रहे थे। जहां रहमान भी खड़ा होकर पटाखों का आनंद ले रहा था। इसी बीच एक पटाखा उसके पास आकर फट गया और वह उसकी बारूद में झुलस गया। यह देख आसपास के लोग उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। कई हादसों में तीन घायल हालत गंभीरकायमगंज। अलग-अलग हादसों में नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी वृद्ध उर्मिला, क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी मुकेश कुमार व नगर के मोहल्ला जटवारा निवासी उषा शुक्ला घायल हो गई। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती करा...