मधुबनी, मार्च 25 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। पटाखे फोड़ने के विवाद को ले एक युवक की पिटाई बेरहमी से बैरवा गांव मे कर दी गयी। जख्मी हालत में उसे मधवापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मधवापुर पुलिस ने घटना का जायजा लिया। मामला बुधवार का है। जख्मी युवक राजकिशोर महतो का 24 वर्षीय बेटा मनोज कुमार है। ग्रामीणों की माने तो दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी विवाद था। थानाध्यक्ष हर्ष राज ने बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई की पहल शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.