भागलपुर, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के कासिमपुर में सोमवार की सुबह पटाखे के बारुद में लगी आग से तीन बच्चे घायल हो गए। तीनों घायल बच्चे मो. नशर (06), मो. आबीज (32) एवं मो. सैफ (09) को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया। जहां से चिकित्सक ने तीनों घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बचा पटाखा छत पर फेंका हुआ था। पटाखा से बारुद निकालकर एक कागज में लेकर बच्चों ने जला दिया। इसी दौरान विस्फोट होने से तीनों बच्चे घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.