पटाखे के धमाके से डरकर भागा मासूम, गिरने से गई जान; मातम में बदली दिवाली की खुशियां
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रह्मपुरी के शिव शक्ति नगर में पटाखे की तेज आवाज से डरकर भागा पांच साल का मासूम हादसे का शिकार हो गया। सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मौत के बाद दिवाली खुशियां मातम में बदल गई। दीवाली की रात करीब 11 बजे शिव शक्ति नगर में कुछ लोग पटाखे चला रहा था। इस दौरान वहीं रहने वाला पांच वर्षीय हर्ष अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। पटाखे के तेज धमाके की आवाज सुनकर हर्ष घबरा गया और डरकर घर के अंदर की ओर भागा। इस दौरान वह गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन आनन-फानन में बच्चे को रात में ही केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे आनंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन सोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.