गुना, नवम्बर 9 -- मध्य प्रदेश के गुना में दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। ख्यावदा चौराहे पर एक डेयरी के बाहर पटाखे चलाने के दौरान एक IPS अधिकारी के पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पटाखा उनकी तरफ आने पर उन्होंने सावधानी से पटाखे चलाने की सलाह दी थी। इसी बात पर डेयरी संचालक और कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान उनका कुर्ता भी फाड़ दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। तीनों को एसडीएम के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। गुना निवासी जितेंद्र जैन दीपावली की पूजा के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान ख्यावदा चौराहे ...