पटाखा फोड़ने में 12 लोगों की आंख का गोला फटा, पटना में दिवाली पर खूब हादसे
मुख्य संवाददाता, नवम्बर 10 -- पटना, मुख्य संवाददाता। पटना में दिवाली के मौके पर कई घटनाएं भी हो गईं। कई लोग झुलस गए और पटाखों की वजह से कई लोगों की आंख का गोला तक फट गया। दीपावली पर कई लोगों के लिए पटाखा जलाना भारी पड़ गया। आईजीआईएमएस के चक्षु संस्थान में दो दिनों में 25 मरीज भर्ती हुए। पटाखे की चिंगारी और तेज रोशनी के कारण आंख पर असर हुआ। 25 में 12 ऐसे मरीज भर्ती हुए जिनकी आंखों का गोला (आईबॉल) फट गया है। इन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। चक्षु संस्थान के हेड डॉ. विभुति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि दो दिनों में 25 मरीज भर्ती हुए। इनमें दीपावली के दिन 16 और सोमवार को नौ मरीज भर्ती हुए। दीपावली के दिन कुल 16 में नौ और सोमवार को कुल नौ मरीजों में तीन की आंखों का गोला फट गया है। वहीं पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली के दिन शाम छह बजे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.