बस्ती, जून 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थानाक्षेत्र के बेलवा राजा गांव में शादी समारोह के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान बराती और घराती पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के नहरिया गांव से बारात आई थी। द्वारपूजा के समय पटाखा फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद पहले कहासुनी तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में यह उग्र होकर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने बारात में आई एक कार को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की। लाठी-डंडों से किए गए हमले में कार के शीशे टूट गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि वाहन में बैठे कुछ लोगों को भी बाहर खींचकर पीटा गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना डायल 1...