पटाखा फोड़ने के कहासुनी में चली आरी-ग्राइंडर, युवक का हाथ काटकर किया अलग
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। बरेली में दिवाली की शाम पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि तीन लोगों ने एक युवक को पकड़कर ग्राइंडर से उसका बायां हाथ काटकर अलग कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने भी हाथ काटने का आरोप लगाया है। उसका भी पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट कर उसका हाथ ग्राइंडर से काट दिया गया। मामले में थाना कैंट में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने भी अपना हाथ काटने का आरोप लगाया है। कैंट के गांव बभिया की नारन देवी ने पुलिस को बताया कि दिवाली की शाम करीब 7:15 बजे उनके पति नेतराम बाहर से घर लौट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.