मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर/खतौली खतौली में रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में सात दिन पहले अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में शुक्रवार को फैक्ट्री संचालक लोनी निवासी रिहान ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले घटना के अगले ही दिन ही विस्फोट में घायल हुए दसवीं कक्षा के छात्र कासिम की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में दस लोगों पर केस दर्ज किया, जिसमें से सात दिन में चार को हिरासत में लिया गया है।मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी उमरेज के घेर में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। 19 अप्रैल को इस पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ। हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले दो नाबालिग बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.