पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच मकान जमींदोज, 11 की मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- कौशाम्बी, संवाददाता। प्रयागराज-कौशाम्बी की सीमा पर स्थित चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे पटाखा फैक्ट्री (गोदाम) में विस्फोट हो गया। धमका इतना जोरदार था कि आसपास स्थित मकान और बूंदी का कारखाना जमींदोज हो गया। डीएम ने 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। आसपास के कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। प्रयागराज में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एसआरएन अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिचनों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया और प्राचार्य और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में खेला जा रहा था मौत का खेल, भयानक धमाके में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.