पटाखा फैक्टरी में लाए गए थे तमिलनाडु के निर्मित पटाखे
कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- कौशाम्बी के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में तमिलनाडु निर्मित पटाखे लाए गए थे। विस्फोट में इनकी अहम भूमिका थी। क्योंकि, यह भी भारी मात्रा में फैक्टरी में डंप थे। पटाखों की सप्लाई देने वाले प्रयागराज के शोएब को भी पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूबे में खलबली मचा देने वाली घटना का फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज खंगाला जा रहा है। माना जा रहा है कि अभी कई और गुनहगारों के गिरेबान तक खाकी के हाथ पहुंचेंगे। चिल्ला शहबाजी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में 31 अगस्त की सुबह धमाका हुआ था। दर्दनाक हादसे में बालक-बालिकाओं समेत 14 लोगों की जान चली गई थी। आधा दर्जन जख्मी हुए थे। मामले में मुकदमा कायम कर पिपरी थाना पुलिस फैक्टरी मालिक नौशाद, उसके भाई शकील, बेटे आदिल समेत छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अब विस्फोट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.