पटाखा फैक्टरी के हादसे में घायल राजेश की मौत, दो गंभीर
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। कौशाम्बी के चिल्ला शहबाजी गांव में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट में घायल 45 वर्षीय राजेश कुमार की इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को ट्रामा सेंटर से बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया था। बर्न यूनिट में उर्वशी (16) सविता देवी (33), पीहू (8), अनीता (35) और माला देवी (36) का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दो घायलों की स्थिति गंभीर है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि सोमवार को तीन घायलों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी। पीहू (8) का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। उसे सोमवार रात में एसआरएन में भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- घायलों से मिले सपा एमएलसी, आर्थिक सहायता देने की मांग की लवकुश के परिवार को मौत छू कर निकल गई वहीं मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.