उन्नाव, फरवरी 14 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मल्हौली सरकार नगर गांव में शनिवार शाम खेल के दौरान दो मासूम भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी शमशाद के बेटे शोयब (12) और जुबैर (7) गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ पटाखे पड़े मिले। बच्चों ने उन्हें उठाकर फोड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच एक पटाखा उनके बेहद पास फट गया, जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में दोनों को मियागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.