पटाखा जैसी आवाज निकालने वाली बाइक पकड़ने पर हंगामा
मेरठ, मई 18 -- मवाना के सुभाष चौक पर सोमवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब पटाखा जैसी तेज आवाज निकाल रही बुलेट बाइक को पुलिस द्वारा पकड़ने पर युवकों ने खुद को फौजी बताते हुए हंगामा कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस सुभाष चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट बाइक से तेज पटाखे जैसी आवाज आने पर पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रोक लिया। आरोप है कि बाइक सवार गांवड़ी निवासी अनिकेत और एक अन्य ने खुद को फौजी बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस बात को लेकर पुलिस और अनिकेत के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में हंगामे में बदल गई।
घटना का विवरण मामले की जानकारी मिलते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.