हरदोई, जुलाई 24 -- हरदोई। खेतुई गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पटाखा जलाने को लेकर चचेरे भाइयों में हुए विवाद में घायल 45 वर्षीय रामरूप की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी रजनी ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब नौ बजे पिंटू, अर्पित और राधा उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उसके चाचा रामरूप पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से रामरूप गंभीर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर हरदोई के बाद लखनऊ रेफर किया गया था। बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को जन्मदिन की पार्टी में पटाखा जलाते समय चचेरे भाइयों में विवाद हुआ था। आरोप है कि पिंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामरूप के सिर पर ईंट के टुकड़े से हमला किया था। घटना के दिन ही तहरीर क...