पटाखा जलाने के दौरान हुआ विस्फोट, 12 से अधिक घायल
बेगुसराय, मई 13 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह के मटकोर दौरान बोतल में भरकर पटाखा छोड़े जाने के दौरान विस्फोट होने से लगभग 12 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि मंगलवार की रात मटकोर रस्म के दौरान जब डीजे गढ़पुरा- बखरी मुख्य पथ पर चल रहा था तो सोनमा पंचायत भवन के पास कई महिलाएं और बच्चे डीजे के गाने पर थिरक रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ युवा पटाखा जलाने में मशगूल थे।
घटना का विवरण स्काई राकेट वाला पटाखा जलाने के दौरान जिस पटाखा को ऊपर की ओर कर छोड़ना था उस पटाखे को डीजे के विपरीत दिशा जिधर लोंग डीजे पर डांस कर रहे थे उधर करके छोड़ दिया। उसके बाद पटाखा विस्फोट करने लगा। इससे 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना सोनमा वार्ड संख्या आठ निवासी बैद्यनाथ पाल के पुत्र रोशन कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.