प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने शहर के चर्चित पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर सहित पांच नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बादशाही मंडी निवासी अंकित कुमार साहू ने आरोप लगाया है कि आदिल वसी और इजहार अहमद ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताकर निवेश पर अधिक लाभ देने का झांसा दिया। वर्ष 2023 में आरोपियों ने नेहरू कॉम्प्लेक्स में मोहम्मद कादिर से मुलाकात कराकर प्रीचार्जपे एलएलपी नाम की कंपनी में निवेश कराने की बात कही। उन्होंने सरकारी दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया। पीड़ित के मुताबिक उसने अलग-अलग तिथियों में कुल करीब चार लाख 44 हजार रुपये निवेश किए। शुरुआत में दो बार लाभांश दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.