गया, मार्च 30 -- पटवा टोली मुहल्ले के चरवाटिया चौमुंहानी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती सह महोत्सव मनाया जाएगा। इसे सफल बनाने को लेकर सोमवार से बुनकरों ने चारबटिया मोड़ से प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया। प्रचार का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी राहुलदेव पाठक ने बताया कि महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर महेश प्रसाद, अरुण कुमार, सोहन लाल व मोती महात्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...