फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान आरोपी का निजी सहायक रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड फौजी से रिश्वत मांगने वाला चकबंदी न्यायालय का पेशकार गिरफ्तारशिकायत की प्रक्रिया पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि फिरोजपुर कलां की कृषि भूमि से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड में उसकी जमीन का इंतकाल गलत दर्ज हो गया था। इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए उसने 24 मार्च को गौंछी उपतहसील को शिकायत दी थी। उपतहसीलदार कार्यालय से उसकी शिकायत को गौंछी के हल्का पटवा...