रामपुर, दिसम्बर 15 -- थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को फंदे पर लटकाकर मारने के आरोप में पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पटवाई थाना क्षेत्र के हरियाल गांव निवासी प्रकाश चंद की शादी करीब डेढ़ साल पहले मिलक थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव निवासी संगीता के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक चला मगर,बाद में ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। विवाहिता के मायके वालों ने अनुसार रविवार की सुबह प्रकाश चंद ने अपनी ससुराल फोन किया था। उसने एक बाइक और मोबाइल फोन की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर उसने संगीता की हत्या कर शव पंखे में चुन्नी का फंदा बनाकर लटका दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में पति प्रकाश चंद और ससुर कैलाश चंद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.