रामपुर, मई 7 -- पटवाई। थाना क्षेत्र में रंजिशन किसी काम पर जा रही महिला को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से पीटकर महिला को घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर लोग जुटे तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम मढौली निवासी रूमा के अनुसार गांव के कुछ लोग एक शादी को लेकर उससे रंजिश मानते हैं। वह किसी काम से अपने घर से निकली। आरोप है कि तभी गांव के ही सुंदरलाल, हेम सिंह और होमा ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते मारपीट करने में तीन पर केस विरोध करने पर वह लोग हमलावर हो गए और लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.