रामपुर, मई 10 -- थाना क्षेत्र रजोड़ा गांव के पास मिलक मार्ग पर 11 वर्षीय बच्ची को मिटटी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां से बच्ची को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली और चालक को हिरासत में लिया। थाना क्षेत्र के रजोड़ा का मंझरा गांव निवासी 11 वर्षीय वैष्णवी शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दादी के साथ रोड़ की तरफ किसी कार्य से गई थी। पास के गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्ची को टक्कर मार दी। जहां बच्ची को गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर थाने पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायल वैष्णवी को जिला अस्पताल भेज दिया। जिसकी हालत नाजुक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.