रामपुर, मई 3 -- पटवाई। थाना क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी महासिंह ने थाने में शिकायत पत्र देकर बताया है कि 29 अप्रैल को शाम सात बजे उनका भतीजा राहुल दावत देकर घर आ रहा था। आरोप है कि उनके ही गांव अशोक, सतीश, कमला,गौतम, और पप्पू ने गाली गलौज की वही विरोध करने पर मारा पीटा। वहीं अगले दिन उक्त लोगों के घर शिकायत लेकर पहुंचे। उपरोक्त लोगों ने उनके परिवार वालों से भी मारपीट की। वही पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- काम से लौटे रहे मजदूर को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...