रामपुर, नवम्बर 23 -- थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। गो-तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में एक गो-तस्कर के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल गो-तस्कर को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जबकि, उसके पास से तमंचा-कारतूस, पशु काटने के उपकरण और एक बाइक बरामद की है। 21 नवंबर को पटवाई क्षेत्र में नदी किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की देर रात पटवाई पुलिस गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग ग्राम ढोलसर से पहले खाली नाले की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर जंगल में निराश्रित गोवंशीय पशुओं की तलाश में घूम रहे हैं, जो जंगल में गोवंशीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.