रामपुर, मई 12 -- पटवाई थाना क्षेत्र में मिलक रोड पर मेट्रो अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से एक नवजात शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इसमे अस्पताल संचालक और चिकित्सक को आरोपी बनाया गया है। पटवाई के ठीरिया सालेपुर निवासी मनोज की पत्नी गर्भवती हुई थी। प्रसव पीड़ा अधिक होने पर उनके पति ने पटवाई के एक निजी अस्पताल ज्योति क्लिनिक पर भर्ती कराया था। एक मई को गर्भवती ने नवजात को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात की हालत को नाजुक देखते हुए ज्योति क्लिनिक के डॉक्टर ने पटवाई के मेट्रो अस्पताल में मशीनों मे रखने लिए रेफर कर दिया था। तीन दिन चले उपचार के बाद चौथे दिन शुक्रवार शाम को नवजात की मौत हो गई थी। नवजात की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद सभी चिकित्सक फरार हो गए थे। उधर, नवजात की मौत की सूचना पर परिजनों ने हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.