रामपुर, फरवरी 16 -- पटवाई थाना क्षेत्र के जाकिर ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध किया तो सभी ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनके परिवार के साथ मारपीट की और सभी को लहूलुहान कर दिया। आरोप लगाया कि कार पर फायरिंग भी की, जिससे कार का शीशा टूटा है। फायर से उनका परिवार बाल-बाल बचा है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी जमीन को लेकर खुद पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि एक पक्ष जाकिर व दूसरे पक्ष इसराइल में जमीन को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग का आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के 12 घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.