रामपुर, मार्च 5 -- पटवाई। थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक के सीने में दरांती घुसने से उसकी मौके पर ही जान चली गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार, पटवाई थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी निर्भय (26) निर्भय घर में कुछ कार्य कर रहा था। इसी दौरान घर में नल के पास उसका पैर फिसल गया और वह नल के पास रखी दरांती के ऊपर गिर गया। उसके सीने में दांती घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजन युवक के शव को वापस घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक परिजन शव का अंतिम ...