पटवाई में डंपर मालिक की गोली मारकर हत्या
रामपुर, जुलाई 1 -- पटवाई। थाना क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार देर रात बदमाशों ने डंपर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब डंपर का टायर पंक्चर होने के कारण मालिक सड़क किनारे दुकान पर हवा भरवा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से डंपर मालिक लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा। आस-पास के लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल की हालत बेहद नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया है。 यह भी पढ़ें- पटवाई में डंपर मालिक की गोली मारकर हत्याहत्या का विवरण पटवाई थाना क्षेत्र के झंडूपुरा निकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.