दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। जंगल में लगी आग की तरह फैली पेट्रोल-डीजल किल्लत की अफवाह से हड़कंप मच गया। आम-खास सब तेल स्टॉक फुल करने का जुगाड़ करने लगे। इससे पेट्रोल पंपों और सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। दोनार, मिर्जापुर, भगत सिंह चौक, जिला स्कूल आदि जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। पेट्रोल पंपों पर तेल भराने उमड़े लोगों में अधिक तादाद बाइक सवारों की दिखी। बेनीपुर, सिंहवाड़ा, बिरौल आदि ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक सवार 40-50 किलोमीटर का सफर कर तेल लेने शहर पहुंचे। इससे पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई। हो-हंगामे की स्थिति बनने से संचालक पुलिस बुलाने पर विवश बन गए। पेट्रोल लेने आए धोई घाट के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते तरह-तरह की अफवाह फैल रही है। पेट्रोल-डीजल आपूर्ति ठप होने की आशंका से लोगों में डर है। किसान पटवन के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.